कलेक्टर ने रोटरी क्लब शिविर में उपचार पर जोर दिया: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 17 मार्च से लगेगा स्वास्थ्य शिविर – Ashoknagar News

कलेक्टर ने रोटरी क्लब शिविर में उपचार पर जोर दिया:  शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 17 मार्च से लगेगा स्वास्थ्य शिविर – Ashoknagar News


अशोकनगर कलेक्टर सभाकक्ष में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित चिन्हित मरीजों को उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से मरीजों की सेवा में पू

.

यह सुविधा रोटरी क्लब के तत्वावधान में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 17 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर में प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक सरोकार के कार्यों में जिले की सभी संस्थाएं हमेशा सहयोग करती हैं और इस पुनीत कार्य में भी सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य शिविर को सार्थक बनाने पर जोर दिया।

मरीजों का चिन्हांकन जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्क्रीनिंग कैंपों का आयोजन कर किया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में पंजी का संधारण किया जाएगा। जिला मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिले से अधिक से अधिक मरीजों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिला पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायतों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जाएंगे।

मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा जनता के प्रति सेवा भावना की पहल को सार्थक करने हेतु यह मेगा स्वास्थ्य शिविर शिवपुरी जिले में 17 मार्च से आयोजित किया जाएगा। विधायक यादव ने आश्वस्त किया कि इस मेगा शिविर में मरीजों के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने सभी से आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की मदद करने का आग्रह किया। जिले से मरीजों को शिविर तक भेजने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कैंसर, किडनी, लीवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



Source link