खंडवा में जमीन विवाद पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक: पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा पर कब्जे का आरोप, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति – Khandwa News

खंडवा में जमीन विवाद पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक:  पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा पर कब्जे का आरोप, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति – Khandwa News



कार्रवाई के विरोध में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा किसान।

खंडवा में जमीन विवाद ने उस वक्त हंगामे का रूप ले लिया, जब एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसकी जमीन पर खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। वर्मा अपने साथ राजस्व व पुलिस अमले को लेकर गए थ

.

मामला खंडवा सटे हुए जूनापानी क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद को लेकर रोहित उर्फ पिंटू पाल नामक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पिंटू पाल का दावा है कि उसकी करीब ढाई एकड़ जमीन पर खंडवा के पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा कब्जा करने पहुंचे थे। वहीं पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा का कहना है कि यह जमीन उन्होंने विधिवत रूप से खरीदी है और उसी के आधार पर वे कब्जा लेने पहुंचे थे।

मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस अमला भी मौजूद रहा। जावर थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा था। वहीं राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार परबीन अंसारी, महादेव राठौर, पटवारी बलवंत चौहान आदि पहुंचे थे। पुलिस ने युवक को टावर से नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी। काफी देर तक वह हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। कई देर तक मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति संभाली।

विधायक रहते हुए वर्मा ने कब्जे वाली जमीन खरीदी थी दरअसल, किसान रोहित पाल के परिवार के एक अन्य सदस्य की जमीन को विधायक रहते हुए देवेंद्र वर्मा ने खरीदी थी। यह रकबा करीब 8 एकड़ का था। पूर्व विधायक वर्मा ने उस दौरान जमीन का सीमांकन नहीं कराया और 2019 में रजिस्ट्री, नामांतरण करवा लिया। 3 साल बाद 2022 में सीमांकन कराया तो रोहित के हिस्से वाली जमीन में दो एकड़ जमीन निकल आई। किसान रोहित का कहना था कि उक्त जमीन पर 100 साल से उनका कब्जा है।

उस दर्मियान विधायक रहते हुए देवेंद्र वर्मा ने राजस्व अमले के साथ कब्जा लेने की कोशिश की थी। लेकिन किसान रोहित पाल तब भी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया था। अब इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने कोर्ट का रुख किया। हाल ही में तहसीलदार कोर्ट ने विधायक के पक्ष में फैसला दिया। आज शनिवार को जब जमीन का कब्जा लेने पहुंचे तो वहां फिर से विवाद खड़ा हो गया।



Source link