ग्वालियर में अंबेडकर का चित्र जलाने का मामला: अनिल मिश्रा समेत 4 की जमानत याचिका पर विशेष कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई – Gwalior News

ग्वालियर में अंबेडकर का चित्र जलाने का मामला:  अनिल मिश्रा समेत 4 की जमानत याचिका पर विशेष कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई – Gwalior News



पुलिस कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट अनिल मिश्रा व उनके साथियों को जेल ले जाते हुए

ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को कथित तौर पर जलाने और अपमानजनक नारे लगाने के मामले में अनिल मिश्रा समेत 4 की जमानत याचिका पर विशेष कोर्ट अब रविवार को सुनवाई करेगा। शनिवार को सुनवाई में मिश्रा के वकील ने तर्क दिए। हालांकि केस से संबंधित दस्

.

एडवोकेट अनिल मिश्रा की ओर से पैरवी कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक ने कोर्ट में तर्क दिया कि ग्वालियर पुलिस ने विधि प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि मिश्रा एवं अन्य को पहले गिरफ्तार किया गया और उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई, जो कानून के विरुद्ध है। इसके साथ ही आरोपियों के परिजनों को भी समय पर गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गई।

नोटिस देकर छोड़ने का प्रावधान है

पवन पाठक ने यह भी दलील दी कि एट्रोसिटी एक्ट सहित जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, उनमें नोटिस देकर छोड़े जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद ग्वालियर पुलिस ने हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों की अवहेलना करते हुए आरोपियों को सीधे गिरफ्तार किया।

सात आरोपियों पर दर्ज है मामला

गौरतलब है कि एक जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को जलाने और अपमानजनक नारे लगाने के मामले में साइबर सेल थाना ग्वालियर में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में अनिल मिश्रा समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

निचली अदालत से नहीं मिली राहत

इससे पहले जिला न्यायालय की जेएमएफसी मधुलिका खत्री की कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गुरुवार को एडवोकेट अनिल मिश्रा, अमित दुबे, मोहित ऋषीश्वर और गौरव व्यास को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, कुलदीप कांकोरिया, अमित भदौरिया और ध्यानेन्द्र शर्मा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए…

ग्वालियर में अंबेडकर की तस्वीर जलाने पर ढाई घंटे प्रदर्शन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले को लेकर ग्वालियर में शुक्रवार को जबरदस्त विरोध देखने को मिला। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित विभिन्न दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर करीब ढाई घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link