जबलपुर के इस ब्रिज से जब निकलती हैं ट्रेनें… तब बरसते हैं पत्थर! सहम जाते हैं यात्री, वजह चौंकाने वाली

जबलपुर के इस ब्रिज से जब निकलती हैं ट्रेनें… तब बरसते हैं पत्थर! सहम जाते हैं यात्री, वजह चौंकाने वाली


Last Updated:

Ground Report: जबलपुर का एक ऐसा ब्रिज, जहां ट्रेन निकलने के साथ ही पत्थरों की बरसात हो जाती है. यात्रियों ने कई बार जब शिकायत की तब आपीएफ मौके पर पहुंची और वजह तलाश की. जो सच सामने आया चौंकाने वाला था. ग्राउंड जीरो से देखिए लोकल 18 टीम की रिपोर्ट…

Jabalpur News: जबलपुर का एक ऐसा ब्रिज जहां ट्रेन निकलने के साथ ही पत्थरों की बरसात हो जाती है. जैसे ही पत्थर ट्रेनों के कांच में लगते हैं यात्री सहम जाते हैं. ट्रेन के खिड़की और दरवाजे फौरन बंद कर लिए जाते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं जबलपुर के शोभापुर ओवर ब्रिज में बने ट्रैक की. जबलपुर स्टेशन से तकरीबन 4-5 km दूरी पर शोभापुर ओवर ब्रिज है, जहां से लोगों का आना-जाना होता है. नजदीक में ही घनी बस्ती है. वहीं दूसरी तरफ एक शराब दुकान है. आखिर यहां से ट्रेनों में पत्थर क्यों बरसाए जाते हैं. इसे जानने के लिए लोकल 18 की टीम पहुंची ग्राउंड जीरो पर…

ट्रैक के पास शराबियों का जमावड़ा, नशे में फेंकते हैं बोतल
जब हमारी टीम शोभापुर ओवरब्रिज से लेकर सतपुला पुल तक पहुंची, तब दिन में भी असामाजिक तत्व ट्रैक किनारे शराब पी रहे थे और शराब पीकर फेंकी हुई बोतल को ट्रैक किनारे फेंक रहे थे. ऐसे ही कुछ घटना बीते दिन हुई थी, जहां ट्रैक से महाकौशल ट्रेन निकली थी, तभी शराब के नशे में धुत शराबी को डिस्टर्ब हुआ था और शराबी ने कांच की बोतल को ट्रेन में फेंक कर मारा था. गनीमत रही किसी यात्रियों को चोट नहीं आई थी. इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम हरकत में आई थी.

रेलवे ट्रैक के किनारे शराब की दुकान
रेलवे ट्रैक के किनारे ही शराब दुकान मौजूद है, जहां अक्सर शराबियों का हुजूम लगता है. पड़ताल में पता चला जब शराबी नशे में धुत रहते हैं और ट्रेन की आवाज से शराब पीने के दौरान डिस्टरबेंस होता है. तब शराबी बोतल फेंक कर ट्रेन में मार दिया करते हैं. स्थानीय रहवासियों ने बताया ट्रेनों में पत्थरबाजी की कई घटना शराबी अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं.

दिन में ट्रैक पर बच्चे बनाते हैं रील
शराब की दुकान के बाद दूसरी वजह नाबालिग बच्चे हैं, जो दिन में ट्रैक पर रील बनाते हैं. खेल-खेल में पत्थर फेंकने के साथ शर्त लगाते हैं. ट्रेनों में पथराव करते हैं. RPF ने 10 से ज्यादा नाबालिग बच्चों को पकड़ कर समझाइश देने का काम किया था. पूरे मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है आरपीएफ के साथ ही शोभापुर ओवरब्रिज रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, जहां पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे.

RPF ने शराब दुकान हटाने लिखा पत्र
आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खराब ने बताया पत्थर बाजी की घटना के पीछे बच्चों और शराबियों का हाथ होता है जहां बच्चों को हिदायत दी जा रही है और ट्रैक में लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. ट्रैक के नजदीक में शराब दुकान होने के कारण भी दर्जन भर से ज्यादा घटनाएं सामने आई है. जिसके लिए कलेक्टर, एसपी और आबकारी आयुक्त को भी पत्र लिखा गया है. बहरहाल अब देखना होगा, असामाजिक तत्वों की इन हरकतों से यात्रियों को कब तक राहत मिलती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जबलपुर के इस ब्रिज से जब निकलती हैं ट्रेनें…तब बरसते हैं पत्थर! वजह चौंकाएगी



Source link