झाबुआ में कार से 32 पेटी व्हिस्की जब्त: इंदौर से आ रही मारुति सुजुकी कार से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब – Jhabua News

झाबुआ में कार से 32 पेटी व्हिस्की जब्त:  इंदौर से आ रही मारुति सुजुकी कार से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब – Jhabua News


झाबुआ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति सुजुकी कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा, जो कार के भीतर शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहा था।

.

यह कार्रवाई शनिवार सुबह करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल, पिता राम सिंह वास्कले, निवासी मोहड़ी पाड़ा (थाना राणापुर) के रूप में हुई है। वह इंदौर के निपानिया क्षेत्र से शराब भरकर झाबुआ ला रहा था।

कार्रवाई के बाद कोतवाली थाने में पेश आरोपी।

कार से बरामद की गई अंग्रेजी शराब की पेटियां।

कार से बरामद की गई अंग्रेजी शराब की पेटियां।

कार से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

टीआई आर सी भास्करे ने बताया कि पुलिस ने कार (MP 09 CS 3694) की तलाशी ली, जिसमें से बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की की कुल 32 पेटियां बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 277 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 92 हजार रुपए है। वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है, जिससे कुल जब्ती 11 लाख 92 हजार रुपए रुपए की हुई है।

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह खेप झाबुआ में किसे सप्लाई की जानी थी और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।



Source link