ठंडी में बनाएं आंवले की टेस्टी चटनी, स्वाद के साथ सेहत का भी रखती है ख्याल, आसान है रेसिपी

ठंडी में बनाएं आंवले की टेस्टी चटनी, स्वाद के साथ सेहत का भी रखती है ख्याल, आसान है रेसिपी


X

ठंडी में बनाएं आंवले की टेस्टी चटनी, स्वाद के साथ सेहत का भी रखती है ख्याल

 

arw img

Amla Chutney recipe: सर्दियों में खट्टी-तीखी आंवले की चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी टॉनिक से कम नहीं. आंवले में विटामिन-C की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. उबालने या पकाने के बाद भी इसका विटामिन-C नष्ट नहीं होता. यही वजह है कि सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर हल्का उबाल लें. अब उसके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. हरा धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा अदरक काटें. मिक्सी में आंवला, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, थोड़ा जीरा, चाहें तो साबुत धनिया और स्वादानुसार नमक डालें. थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पीस लें. बस, आपकी तीखी-खट्टी आंवले की चटनी तैयार है. इसे तुरंत खाया जा सकता है या फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

ठंडी में बनाएं आंवले की टेस्टी चटनी, स्वाद के साथ सेहत का भी रखती है ख्याल



Source link