7 फरवरी से भारत और श्रीलंका के मेजबानी में टी 20 वर्ल्ड कप शुरुआत हो रही है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. 8 टीमें एशिया से भाग लेंगी. लगभग सभी टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. सभी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. अब टूर्नामेंट शुरू होने में महज 1 महीने का समय रह गया है. गौरतलब है कि कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया उसके बावजूद भी उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया गया. लगातार अच्छा करने के बावजूद भी उन्हें सेलेक्टर्स ने धोखा दे दिया.
ट्रिस्टन स्टब्स
लिस्ट में नंबर 1 पर दक्षिण अफ्रीका तूफानी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का नाम है. टी20 क्रिकेट में लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले स्टब्स को विश्व कप की टीम में जगह नहीं दी गई है. भारत और श्रीलंका के पिचों स्टब्स को खेलने का अच्छा अनुभव भी है. आईपीएल में स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं. खास तौर से अंतिम ओवरों में स्टब्स अपने तेज तर्रार बैटिंग से कभी भी मैच के रुख को पलटने की क्षमता रखते हैं.
रेयान रिकेल्टन
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को उन्होंने टीम ने ना शामिल करते हुए क्विंटन डी कॉक को टीम में जगह दी गई है. रिकेल्टन फिलहाल SA टी20 में शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उनकी जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को टीम में शामिल किया गया है. टी20 फॉर्मेट में रिकेल्टन का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 144 का है.
मिशेल ओवेन
कंगारुओं ने मिशेल ओवने को टी वर्ल्ड कप के स्क्वॉड से ड्रॉप करके सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया के बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है. ओवेन ने 186.34 की स्ट्राइक रेट से 1,000 टी20 रन पूरे किए, इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टी20 इतिहास में सर्वोच्च बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के साथ 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिशेल ओवेन के नाम पर है.
लियम लिविंगस्टन
इंग्लिश टीम ने मौजूदा समय में दुनिया के सबसे मजबूत पावर हिटर में से एक लियम लिविंगस्टन को वर्ल्ड कप स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया है. लिविंगस्टन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख किसी भी समय पलटने का दम रखते हैं. लंबे-लंबे शॉट पावर हिटिंग के लिए मशहूर लिविंगस्टन बेहद ही शानदार बल्लेबाज हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा है. ऐसे में उन्हें ड्रॉप करना इंग्लैंड को भारी पड़ सकता है.
शुभमन गिल
पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को वर्ल्ड कप स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया गया. बता दें कि गिल बेहद ही शानदार खिलाड़ी हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेले 36 मैचों की 36 पारियों में 138.90 के स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जमाया है. वहीं, गिल का उच्चतम स्कोर 126 रनों का रहा है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत IN, हार्दिक-ईशान किशन OUT… न्यूजीलैंड सीरीज के लिए वनडे टीम का ऐलान