कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटता युवक।
बड़वानी जिला मुख्यालय में कुछ युवकों ने अपने एक साथी का जन्मदिन सड़क पर तलवार से केक काटकर मनाया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
.
वीडियो में युवक शहर के बायपास स्थित सावरिया मंदिर के सामने बीच सड़क पर हंगामा करते दिख रहे हैं। एक युवक दोस्त के कंधे पर बैठकर तलवार लहराता है, जबकि तलवार की म्यान दूसरे युवक के हाथ में है। बाद में एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठकर तलवार से केक काटता है।
सड़क पर तलवार लहराते युवक।
युवकों की पहचान कर रहे
शहर कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जानकारी जुटाने के बाद युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि जन्मदिन या अन्य वीडियो बनाते समय मर्यादा और कानून का ध्यान रखें। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित रील्स से प्रभावित होकर युवक अक्सर नियमों का उल्लंघन करते हुए वीडियो बनाते हैं।
घटना की अन्य तस्वीरें…




