उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री मंगलनाथ मंदिर को वर्ष 2025 में भात-पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से कुल 5,46,17,599 रुपए की आय प्राप्त हुई है। यह आय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आस्था को दर्शाती है।
.
मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह आरती के बाद 7 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक भात-पूजन सहित अन्य पूजन विधियां संपन्न कराई जाती हैं। इन अनुष्ठानों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।
मंदिर में भात-पूजन के अतिरिक्त भूमि प्राप्ति, धन लाभ, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण और विभिन्न रोगों की शांति के लिए भी पूजन कराए जाते हैं। ये सभी पूजन मंदिर के विद्वान पंडितों और आचार्यों द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान से संपन्न होते हैं।
पूजन शुल्क के लिए कंप्यूटरीकृत और मैन्युअल शासकीय रसीदें मंदिर समिति के कर्मचारियों द्वारा जारी की जाती हैं। यह कुल आय 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान दर्ज की गई है।