Last Updated:
Mustafizur Rahman KKR Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बवाल अब थम जाएगा. बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया है कि वह मुस्तफिजुर रहमान की जगह अपने लिए कोई और रिप्लेसमेंट ला सकते हैं. ऐसे में 9.20 करोड़ में बिकने वाले मुस्तफिजुर अब आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे.
शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर को बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से हटाने की अनुमति दे दी है. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हुई हिंसा के बाद भारत में मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विरोध तेज हो गया था. कई राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने बांग्लादेशी प्लेयर को लेकर केकेआर की आलोचना की थी.

आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में केकेआर की टीम मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा था. लेफ्ट आर्म पेसर रहमान केकेआर के लिए डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर केकेआर के स्क्वाड में जुड़े थे, लेकिन अब वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे.

<dd>
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के स्पेन्सर जॉनसन का है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेन्सर जॉनसन मुस्तफिजुर का सबसे सटीक विकल्प हो सकते हैं. वे पहले भी केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि चोट और खराब फॉर्म के कारण उन्हें रिलीज किया गया था, लेकिन उनकी गति और उछाल ईडन गार्डन्स की पिच पर काफी प्रभावी हो सकती है.

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी भी मुस्तफिजुर रहमान का विकल्प बन सकते हैं. कोएत्जी के पास अच्छा पेस है और बीच के ओवरों में भी विकेट निकालने में वह माहिर हैं. इसके अलावा निचले क्रम में वह उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को गहराई मिल सकती है.

मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर केकेआर की टीम जेसन बेहरेनडॉर्फ के लिए भी जा सकती है. जेसन बेहरेनडॉर्फ के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और वे पावरप्ले में काफी किफायती साबित होते हैं. ऐसे में केकेआर के लिए ये एक ठोक विकल्प हो सकते हैं.