रामलीला सबस्टेशन पर मेंटेनेंस, कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल: विदिशा में 3 घंटे नहीं आएगी बिजली; देखिए शेड्यूल और प्रभावित क्षेत्र – Vidisha News

रामलीला सबस्टेशन पर मेंटेनेंस, कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल:  विदिशा में 3 घंटे नहीं आएगी बिजली; देखिए शेड्यूल और प्रभावित क्षेत्र – Vidisha News



मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा शहर के जोन-1 अंतर्गत रामलीला सबस्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके कारण आज विदिशा के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

कंपनी के अनुसार, 11 केवी राघवजी कॉलोनी फीडर, 11 केवी बेतवा सीवेज फीडर और 11 केवी वैशाली नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

राघवजी कॉलोनी फीडर से राघवजी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, जतरापुरा, रामलीला चौराहा, मोहनगिरी, वैस दरवाजा, वाटर बक्स रोड, कृष्णधाम कॉलोनी, राधारानी कॉलोनी, महलघाट और मंडी रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे।

वैशाली नगर फीडर के अंतर्गत वैशाली नगर, रुद्राक्ष ग्रीन सिटी, बरईपुरा चौराहा, मां हॉस्पिटल रोड, मुन्ना कबाड़ी वाली गली, कब्रिस्तान रोड, मंडी रोड और श्रीनाथ दालमील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बेतवा सीवेज फीडर से बेतवा सिटी कॉलोनी, गणेशपुरा, बैस नगर और दुर्जनपुरा क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन संभव है।



Source link