रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा सिर मिला: मुरैना में पहचान नहीं हो सकी; लालौर फाटक चौकी एरिया में डली थी बॉडी – Morena News

रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा सिर मिला:  मुरैना में पहचान नहीं हो सकी; लालौर फाटक चौकी एरिया में डली थी बॉडी – Morena News



मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालौर फाटक चौकी के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मुंबई से दिल्ली जाने वाले डाउन रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और

.

घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। लालौर रेलवे फाटक चौकी के पास डाउन ट्रैक पर युवक का धड़ ट्रैक के अंदर जबकि सिर ट्रैक के बाहर पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्चुरी भिजवाया। आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या सुराग नहीं मिला।

पहचान के प्रयास जारी कोतवाली थाना एसआई संजय बरिया ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है और मिसिंग रिपोर्ट के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link