रोहित-कोहली समेत टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा होगा कैंसिल, मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज के बाद नया अपडेटदेश दौरा होगा कैंसिल, मुस्तफिजुर रहमान के बाद नया अपडेट

रोहित-कोहली समेत टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा होगा कैंसिल, मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज के बाद नया अपडेटदेश दौरा होगा कैंसिल, मुस्तफिजुर रहमान के बाद नया अपडेट


भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव का खेल जगत पर गहरा असर देखने को मिल रहा है. तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किया गया, अब एक और अपडेट देखने को मिल रहा है. खबर है कि टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा कैंसिल हो सकता है. BCCI ने अगस्त में बांग्लादेश के प्रस्तावित व्हाइट-बॉल दौरे को रोका है, ये फैसला बीसीसीआई की एक इमरजेंसी मीटिंग में लिया गया. 

ACC की मीटिंग में नहीं हुए BCCI के कर्मचारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबि BCB ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी संभावित प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए शनिवार देर रात एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. BCCI ने इस साल दोनों देशों के बीच बढ़ते डिप्लोमैटिक तनाव के बाद बांग्लादेश का अपना पिछला दौरा रद्द कर दिया था. BCCI के प्रतिनिधियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की मीटिंग के लिए ढाका जाने से भी मना कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source


टूर का शेड्यूल नहीं है कंफर्म

एक बीसीसीआई के अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘BCCI का रुख वही है. बांग्लादेश के किसी भी दौरे पर आगे बढ़ने से पहले बोर्ड को सरकार से मंज़ूरी लेनी होगी. अभी तक, BCCI ने टूर का शेड्यूल कन्फर्म नहीं किया है। यह मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने से अलग है.’ KKR द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद शशि थरूर ने ‘खेल के बिना सोचे-समझे राजनीतिकरण’ की आलोचना की.

ये भी पढ़ें.. शमी, ईशान ही नहीं, इन धुरंधरों के साथ भी हो गया खेला, BCCI ने क्यों किया दरकिनार?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा बवाल?

BCB BCCI को अपनी प्रतिक्रिया देने पर विचार कर रहा है. BCB चाहेगा कि भारत बांग्लादेश का दौरा करे ताकि उनके क्रिकेट फाइनेंस को बढ़ावा मिल सके. लेकिन एक मुद्दा टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी है जो 7 फरवरी से होना है. इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे. देखना होगा कि बीसीबी बांग्लादेश की टीम को भारत टूर पर भेजती है या नहीं.



Source link