इन दिनों बिग बैश लीग का 15वां सीजन खेला जा रहा है. आज सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 130 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वॉर्नर ने अपनी पारी के दौरान 9 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके उड़ाए. हालांकि, वह सिडनी थंडर को यह मुकाबला जीताने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन इस पारी के साथ वॉर्नर ने एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कायम कर लिया है. वॉर्नर अब टी20 क्रिकेट के इतिहास सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हो चुके हैं.
कोहली की बराबरी…
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और विराट कोहली दोनों ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इनका जलवा आज भी कायम है. अपनी शानदार बल्लेबाजी से दोनों समय-समय पर दिखाते रहते हैं कि उन्हें महान खिलाड़ी का टैग क्यों दिया गया है. इसका उदाहरण आज एक बार फिर वॉर्नर ने अपने शतकीय पारी के साथ पेश किया है. अब वह संयुक्त रूप से विराट कोहली के साथ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में तीसरे टी20 खिलाड़ी हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में 9-9 शतक ठोके हैं.
T20 में सबसे ज्यादा पचासे
डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह दुनियाभर की लीगों में हिस्सा लेते हैं और जमकर गेंदबाजों की धुलाई करते हैं. उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 429 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13769 रन बनाए हैं. इस दौरान 9 शतक और 113 अर्धशतक रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक ठोके हैं. बता दें कि टी20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी ठोकने की फेहरिस्त में वॉर्नर नंबर 1 खिलाड़ी हैं.
क्रिस गेल नंबर 1
नंबर 1 पर वेस्टइंडीज के तूफानी बाएं हाथ के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम है. गेल ने अपने आजतक के टी20 करियर में खेले 463 मैचों की 455 पारियों में 36.78 की औसत और 144.67 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 14562 रन बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान गेल ने रिकॉर्डतोड़ 22 शतक और 88 अर्धशतक जड़ने का महारिकॉर्ड अपने नाम पर स्थापित किया है. वहीं, गेल का उच्चतम स्कोर 175 रनों का रहा है. साथ ही वह टी20 क्रिकेट 53 बार नाबाद लौटे हैं.
ये भी पढ़ें: कीवी टीम की बढ़ी चिंता…वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुआ धाकड़ पेसर, जानें पूरा मामला