शहडोल जिले में एनएच-43 पर कोटमा तिराहे के पास एक भारी भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर को एक तालाब के निकट हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के ल
.
पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक WB 23 K 3449 गुजरात से झारखंड की ओर जा रहा था और उसमें कीमती सामान लदा था। ट्रक को बिरजू कुमार यादव चला रहे थे, जिनके साथ एक परिचालक भी मौजूद था। दोनों को चोटें आई हैं। जांच में सामने आया कि चालक और परिचालक दोनों शराब के नशे में थे। अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाना ही दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक और परिचालक वाहन से बाहर खड़े थे और उन्हें मामूली चोटें आई थीं। डायल 112 टीम के आरक्षक अजीत सिंह चौहान और पायलट राजुल तिवारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर दोनों को नशे की हालत में पाया।
यह घटना हाईवे पर भारी वाहनों के चालकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करती है। चेकिंग के बावजूद ऐसे नशेड़ी चालकों का न पकड़ा जाना चिंता का विषय है। गनीमत रही कि ट्रक एक खाली स्थान पर पलटा। यदि यह हादसा किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में होता, तो बड़ी जनहानि की आशंका थी।
