10 मैच 23 विकेट… मोहम्मद शमी फिर भी नहीं आए सेलेक्टर्स को रास, ड्रॉप कर करियर पर लटकाई तलवार

10 मैच 23 विकेट… मोहम्मद शमी फिर भी नहीं आए सेलेक्टर्स को रास, ड्रॉप कर करियर पर लटकाई तलवार


India Squad for New Zealand ODI Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है. सभी की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड पर थीं, जिसमें मोहम्मद शमी का कमबैक बड़ा मुद्दा बना हुआ था. सेलेक्टर्स पर फैंस की आवाज और शमी के प्रदर्शन का कोई असर नहीं देखने को मिला है. एक बार फिर शमी टीम इंडिया से ड्रॉप हो गए हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप विकेट टेकर के साथ शमी को सेलेक्टर्स ने साइडलाइन कर दिया है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें तरजीह नहीं दी गई है.

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

Add Zee News as a Preferred Source


अपडेट जारी है.. 

 



Source link