नामांकन फार्म जमा करने पहुंच प्रत्याशी।
बालाघाट। जिला अधिवक्ता संघ के 17 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन फॉर्म लिए हैं। 451 अधिवक्ता मतदाता इस चुनाव में अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। मतदान 17 जनवरी को होगा।
.
संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए 27 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन फॉर्म लेने की अंतिम तिथि 3 जनवरी दोपहर 2 बजे तक थी, जिसके बाद दोपहर ढाई बजे से फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
इन्हों ने जमा किया फार्म
अब तक अध्यक्ष पद के लिए 1, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 2, सहसचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 3, ग्रंथपाल के लिए 2 और सदस्य के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं। नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है।
नामांकन फार्म लेने पहुंचे अधिवक्ता।
रविवार को अंतिम दिन
निर्वाचन अधिकारी हरीश नगपुरे ने बताया कि 3 जनवरी तक अध्यक्ष के लिए 4, उपाध्यक्ष के लिए 4, सचिव के लिए 5, सहसचिव के लिए 7, ग्रंथपाल के लिए 2, कोषाध्यक्ष के लिए 5 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 24 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म लिए हैं। 4 जनवरी दोपहर 2 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे।
इसके बाद स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 5 जनवरी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का प्रचार शुरू हो जाएगा। मतदान 17 जनवरी को होगा और उसी दिन देर रात तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, दो सहसचिव, ग्रंथपाल और कोषाध्यक्ष के साथ ही 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान कराया जा रहा है। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव को लेकर बार परिसर में गहमागहमी का माहौल है।