5 मैच 4 शतक… गेंदबाजों को इशारों पर नचा रहा ये बल्लेबाज, अगरकर कैसे करेंगे नजरअंदाज? NZ सीरीज में जगह पक्की!

5 मैच 4 शतक… गेंदबाजों को इशारों पर नचा रहा ये बल्लेबाज, अगरकर कैसे करेंगे नजरअंदाज? NZ सीरीज में जगह पक्की!


Vijay Hazare Trophy 2025-26: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आगाज होगा. इस शृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एंड कंपनी के लिए ये काम आसान नहीं होने वाला है. घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक ऐसा बल्लेबाज है, जो सिर्फ शतक में डील कर रहा है. उनका हालिया फॉर्म और लिस्ट ए रिकॉर्ड को हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर किसी कीमत पर इग्नोर नहीं कर पाएंगे. 

यूं तो विजय हजारे ट्रॉफी में कई भारतीय बल्लेबाज छाए हुए हैं, लेकिन कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल की बात ही कुछ और है. ऐसा लग रहा है कि शतक जड़ना उनके बाएं हाथ का खेल है. जी हां, ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और 4 सेंचुरी ठोक चुके हैं. 

देवदत्त पडिक्कल को रोकना असंभव!

Add Zee News as a Preferred Source


विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पांचवें राउंड में शनिवार को कर्नाटक का सामना त्रिपुरा से हो रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने वही किया, जिसकी उन्हें आदत सी हो गई है. आकर्षक शॉट्स और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ा. पडिक्कल ने 106 गेंदों पर सैकड़ा लगाया. इस सीजन वो जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैचों में से 4 में शतक ठोका है. वो इस टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

लिस्ट ए क्रिकेट में अद्भुत रिकॉर्ड

ऐसा नहीं है कि देवदत्त पडिक्कल सिर्फ पिछले कुछ दिनों से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. घरेलू 50-ओवर टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. बाएं हाथ के  बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 37 लिस्ट ए मैचों में से 25 पारियों में 50 रन का आंकड़ा पार किया है. जी हां, पडिक्कल ने List A क्रिकेट में 13 शतक और 12 अर्धशतक ठोका है.

ODI में डेब्यू का इंतजार

जब मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर टीम मैनेजमेंट के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनेंगे तो निश्चित तौर पर देवदत्त पडिक्कल के नाम पर विचार किया जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि टीम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे बल्लेबाज की किस्मत चमकती है या उन्हें निराशा हाथ लगता है.  बता दें कि पडिक्कल टेस्ट और T20I में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन ODI में इंतजार अभी जारी है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन में सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान पर हुई पैसों की बरसात, बाकी 6 बांग्लादेशी क्यों रहे खाली हाथ? जानें वजह

 



Source link