Hardik Pandya century: हार्दिक पांड्या ने नए साल 2026 का आगाज तूफानी शतक के साथ किया है. 3 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बड़ौदा टीम के लिए खेलने उतरे हार्दिक ने विदर्भ के खिलाफ तूफानी शतक ठोक गर्दा उड़ा दिया. उनके सामने जो भी बॉलर आया उसकी कुटाई हुई. हार्दिक ने मुश्किल हालात में न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि तूफानी शतक से विरोधी टीम के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. मैदान के चारों तरफ हार्दिक ने चौके-छक्के लगाए.
(@CricCrazyJohns) January 3, 2026
38 ओवर तक बड़ौदा टीम का स्कोर 182 रनों पर 7 विकेट था, लेकिन 2 मिनट बाद ये स्कोर 216 पहुंच गया. ऐसा इसलिए हुआ कि 39वें ओवर में पांड्या ने तबाही मचाई. उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के ठोके और आखिरी बॉल पर चौका लगाकर कुल 34 रन बटोरे. ये ओवर विदर्भ के लिए स्पिनर पार्थ रेखाड़े लेकर आए थे, जिन पर हार्दिक कहर बनकर टूटे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
छक्कों की बारिश कर डाली
हार्दिक पांड्या ने 68 बॉल पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 8 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके बाद भी पांड्या का कहर जारी रहा. वो फिलहाल 92 बॉल पर 8 चौके और 11 छक्कों के दम पर 133 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक को यश ठाकुर ने फंसाया.
(@KUNGFU_PANDYA_0) January 3, 2026
मुश्किल हालात में आकर ठोका शतक
हार्दिक उस वक्त क्रीज पर बैटिंग करने उतरे थे जब 19.1 ओवर में 71 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे. इसके बाद उन्होंने थोड़ा वक्त लिया, लेकिन फिर जो शुरू हुए तो रुके नहीं. हार्दिक के दम पर बड़ौदा ने खबर लिखे जाने तक 45.2 ओवरों में 8 विकेट खोकर 258 तक पहुंचाया और आउट हो गए. इसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने टीम को 9 विकेट पर 293 रनों तक पहुंचाया.
ये भी पढ़ें: Team India के ऐलान से पहले शुभमन गिल के साथ ‘अनहोनी’, VHT में मैदान पर नहीं उतरे प्रिंस, आखिर उन्हें क्या हुआ है?