6,6,6,6,6,4… हार्दिक का रौद्र रूप, विजय हजारे में तूफानी शतक से मचाया कोहराम

6,6,6,6,6,4… हार्दिक का रौद्र रूप, विजय हजारे में तूफानी शतक से मचाया कोहराम


Last Updated:

Hardik Pandya Hundred Baroda vs Vidarbha Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग से तहलका मचाते हुए तूफानी शतक ठोका. बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक ने विदर्भ के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इस शतक की खास बात यह रही कि 38 ओवर के बाद वह 62 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे थे और अगले ही ओवर में उन्होंने 5 छक्के और एक चौके के शतक हंड्रेड पूरा कर लिया.

लिस्ट-ए क्रिकेट में हार्दिक पंड्या का पहला शतक.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बड़ौदा और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी मैच में के दौरान तूफानी शतक से धमाल मचाया. उनका यह लिस्ट ए क्रिकेट में पहला सैकड़ा है. बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक ने सिर्फ 68 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इस शतक की खास बात यह रही कि 38 ओवर के बाद वह 62 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे थे और अगले ही ओवर में उन्होंने 5 छक्के और एक चौके के शतक हंड्रेड पूरा कर लिया. अपनी शतकीय पारी में हार्दिक ने 6 चौके और 8 छक्के लगाए.

टीम की हालत थी खस्ता, पंड्या ने सात नंबर पर आकर ठोका शतक
जब पंड्या बल्लेबाजी करने आए, तब बड़ौदा की हालत खराब थी. टीम 20वें ओवर में 71 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी. पंड्या नंबर सात पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने शुरुआत में संभलकर खेला और 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए और अगली 24 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. 39वें ओवर में पंड्या ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पार्थ रेखाडे की जमकर पिटाई की. इस ओवर में उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाकर कुल 34 रन बनाए. यह विजय हजारे ट्रॉफी के सबसे महंगे ओवरों में से तीसरा ओवर रहा. इस ओवर से पहले पंड्या 62 गेंदों में 66 रन पर थे. एक ही ओवर में उन्होंने शतक जमा दिया.

लिस्ट-ए क्रिकेट में हार्दिक पंड्या का पहला शतक.

कितने रन बनाकर हुए आउट?
पंड्या आखिरकार 93 गेंदों में 133 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 8 चौके लगाए. यह इस सीजन में 50 ओवर के टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए पंड्या का पहला मैच था. इससे पहले उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में यह फॉर्मेट खेला था. अब तक हार्दिक पंड्या ने कुल 119 लिस्ट-ए मैच खेले हैं. इनमें 94 मैच भारत के लिए, 8 भारत-ए के लिए और 17 मैच बड़ौदा के लिए शामिल हैं. उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन नाबाद था. लिस्ट-ए क्रिकेट में पंड्या अब तक 2300 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

बड़ौदा ने बनाए 293 रन
उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने नौ विकेट पर 293 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया.हार्दिक के दबदबे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का था जिन्होंने 26 रन बनाए. विदर्भ के वाई आर ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए, जबकि पार्थ रेखाडे और भुटे ने दो-दो विकेट लिए. प्रफुल हिंगे ने एक विकेट लिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

6,6,6,6,6,4… हार्दिक का रौद्र रूप, विजय हजारे में तूफानी शतक से मचाया कोहराम



Source link