BBL में पाकिस्तानी बॉलर की शर्मनाक धुनाई, अंतिम ओवर में लुटा दी टीम की इज्जत

BBL में पाकिस्तानी बॉलर की शर्मनाक धुनाई, अंतिम ओवर में लुटा दी टीम की इज्जत


Last Updated:

Haris Rauf Bowling in BBL: बिग बैश लीग 2025-26 के 20वें मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर पिटाई हुई. हारिस रऊफ लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं. ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में हारिस रऊफ को आखिरी ओवर में 10 रन को डिफेंड करना था, लेकिन पहली तीन गेंद में ही ब्रिस्बेन के बल्लेबाजों ने रऊफ की धज्जियां उड़ाकर मैच को जीत लिया.

हारिस रऊफ आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड नहीं कर पाए

नई दिल्ली: बिग बैश लीग 2025-26 में हिस्सा ले रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जीतने भी खिलाड़ी खेल रहे हैं उनकी हालत खराब है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से रन नहीं बन रहे हैं. वहीं हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज अपनी टीम की नाक कटा रहे हैं. रऊफ ने ऐसा ही कुछ लीग के 20वें मुकाबले में किया. ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलने वाले रऊफ को आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड करने थे, लेकिन वह बुरी तरह फेल रहे.

सिर्फ इतना ही नहीं, रऊफ ने सिर्फ 3.4 ओवर में 40 रन लुटाकर 1 विकेट हासिल किया. हारिस को लेकर पाकिस्तान दावा करता है कि वह उनकी टीम के प्रीमियर पेस बॉलर हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल के बल्लेबाजों के सामने हारिस रऊफ की गली क्रिकेट से भी ज्यादा बुरी पिटाई होती है. रऊफ के निराशाजनक खेल के कारण ही मेलबर्न स्टार्स को आखिरी ओवर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

मैक्स ब्रायंट ने उड़ाई मेलबर्न की धज्जियां

वहीं मुकाबले की बात करें तो मैच में मेलबर्न की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ब्रिस्बेन के लिए मैक्स ब्रायंट ने अपनी तूफानी पारी से इस लक्ष्य को आसान बना दिया. बल्लेबाजी में मेलबर्न की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 35 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए कमाल नहीं दिखा पाए.

वहीं 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिस्बेन हीट की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने सिर्फ 34 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान नाथन मैकस्वीनी और फिर मैक्स ब्रायंक के 26 गेंद में नाबाद 48 और मैथ्यू रेनेशॉ की 41 रनों की दमदार पारी से मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. आखिर में जेवियर बार्टलेट ने भी 9 गेंद में 21 रनों की दमदार पारी खेली.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

BBL में पाकिस्तानी बॉलर की शर्मनाक धुनाई, अंतिम ओवर में लुटा दी टीम की इज्जत



Source link