Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दौरे का आज दूसरा दिन है. सामाजिक और संवाद कार्यक्रमों के तहत वे राजधानी भोपाल पहुंचे हैं, जहां आज उनका कार्यक्रम पूरी तरह संवाद और समाज से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहेगा. दौरे के दूसरे दिन संघ प्रमुख सामाजिक सद्भाव बैठक और शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इन बैठकों में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा और सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण तथा सामूहिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. इससे पहले, दौरे के पहले दिन मोहन भागवत ने प्रबुद्ध जन गोष्ठी को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने समाज में आपसी समझ, संवाद और सकारात्मक सोच की भूमिका पर जोर दिया. उनके संबोधन में सामाजिक एकता और समन्वय को मजबूत करने की बात प्रमुख रूप से सामने आई थी. संघ प्रमुख के भोपाल दौरे को संगठनात्मक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है. कार्यक्रमों के माध्यम से संघ का फोकस समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने पर है. भोपाल में चल रहे इन कार्यक्रमों को लेकर संघ कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.
Ujjain Mahakal Mandir Photo: बाबा महाकाल का 3 जनवरी का श्रंगार

MP TOP NEWS: एमपी में सर्दी का सितम! एसडीएम ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रैनबसेरा भिजवाया
सर्दी का प्रकोप जारी है, सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है. बीती रात शहर की एसडीएम आर्ची हरित सड़कों पर उतरीं और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रैन बसेरा भिजवाया. नगर निगम की गाड़ियों से उन्हें आश्रय स्थल पहुंचाया गया. साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए.