दशहरा मैदान पर जत्रा मराठी फूड फेस्टिवल 22 स्टॉल पर लिया मराठी व्यंजनों का स्वाद – Ujjain News

दशहरा मैदान पर जत्रा मराठी फूड फेस्टिवल 22 स्टॉल पर लिया मराठी व्यंजनों का स्वाद – Ujjain News



.

मराठी मैत्री समूह, उज्जैन की ओर से मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा 2026 का आयोजन दशहरा मैदान पर शनिवार से शुरू हुआ।

फेस्टिवल में 22 फूड स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने मराठी व्यंजनों का स्वाद लिया। इन स्टॉल में मराठी के पारंपरिक व्यंजन पुरणपोली, थालिपीस, उकरपेंडी, मिसलपाव, गुड की रोटी, कढ़ी गोले, मसाले भात, चिरोटे, वड़ा पाव आदि का स्वाद लोगों ने लिया। शनिवार शाम मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा-2026 का उद्घाटन रामानुज कोट के युवराज आचार्य माधव प्रपन्नाचार्य, नवसंवत् शिक्षा निकेतन के अध्यक्ष सीए तरुण शाह, हेडगेवार व्याख्यानमाला समिति के अध्यक्ष सीए नितिन गरुड एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों का परिचय एडवोकेट राहुल विपट ने दिया।

संचालन राजश्री राजेंद्र जोशी ने किया। आभार कर सलाहकार जितेंद्र आप्टे ने माना। उद्घाटन संध्या पर स्वर मराठी ग्रुप द्वारा हिंदी-मराठी गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। राजश्री जोशी ने बताया मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा 2026 में रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक मराठी फूड स्टॉल पर लोग मराठी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। रविवार शाम 7 बजे निनाद नृत्य अकादमी के कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। फूड फेस्टिवल में मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए शहरवासी।



Source link