उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने देवास के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरतने के आरोप में की गई है।
.
निलंबन अवधि के दौरान आनंद मालवीय का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय उज्जैन संभाग रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। उनकी जगह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा को देवास का नया अनुविभागीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सहायक ग्रेड तीन अमित चौहान को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अमित चौहान पर भी पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरतने का आरोप है।
निलंबन काल में अमित चौहान का मुख्यालय तहसील कार्यालय सोनकच्छ रहेगा। उन्हें भी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।