बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ग्वालियर पहुंचे: कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा – Gwalior News

बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ग्वालियर पहुंचे:  कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा – Gwalior News



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार देर रात तक ग्वालियर में आयोजित हुई। रात लगभग 9:30 बजे तक चली इस बैठक को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान मुरैना, भिंड और ग्वालियर की विभिन्न विधानसभाओं से कार्य

.

बैठक में डॉ. महेंद्र सिंह ने संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुरैना जिले के अम्बाह (दिमनी और अम्बाह विधानसभा), भिंड जिले के मेहगांव (मेहगांव और गोहद विधानसभा) तथा भिंड (भिंड, अटेर, लहार विधानसभा) और ग्वालियर की विभिन्न विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन है और इसकी मजबूती से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।

डॉ. सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाना होगा। भाजपा की आगामी कार्ययोजना जनसंपर्क, संगठन विस्तार और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सरकार और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, युवा एवं महिला सहभागिता बढ़ाने तथा सोशल और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि “हर घर भाजपा” के लक्ष्य के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाना ही आने वाले समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।



Source link