राजस्थान के सायबर ठगों का एक पीड़ित और सामने आया – Bhind News

राजस्थान के सायबर ठगों का एक पीड़ित और सामने आया – Bhind News


.

राजस्थान के ठगों के गिरोह द्वारा साइबर फ्रॉड के लिए किराए के बैंक अकाउंट खोलकर रुपयों का लेनदेन के मामले में शहर के एक युवक ने प्रकरण दर्ज कराया है।

मालूम हो कि बीते दिनों ऊमरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामलों में पड़ताल भिंड के 15 लोगों के साथ ठगी करने वाली राजस्थान की गैंग के 5 आरोपियों गिरफ्तार किया गया था। दुबई से ऑपरेट हो रहे गिरोह के सदस्य लोन और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों के बैंक अकाउंट, एटीएम, मोबाइल सिम लेकर बैंकों फर्जी अकाउंट खोलते थे। ठग इन बैंक खातों का उपयोग सायबर ठगी की रकम के लेनदेन में कर उन्हें बंद कर देते थे।

शहर के वार्ड 9 धर्मनगर निवासी राघवेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को देहात थाना पुलिस ने अपने साथ हुए फ्रॉड के मामले में शिकायत की, जिस पर जांच करते हुए देहात पुलिस ने इश्तियाक खान निवासी जोधपुर, अनंत उर्फ संजय जाटव, राहुल सैनी, राजेश उर्फ राज जाट सभी निवासी सीकर, उमेश जाट निवासी झुंझुनूं राजस्थान व अभिषेक यादव निवासी भिंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देहात थाना टीआई मुकेश शाक्य ने बताया कि साइबर फ्रॉड मामले में शिकार हुए लोग सामने आ रहे हैं। अभी और भी मामले सामने आ सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link