सर्दियों में बनाएं तड़के वाली चना की भाजी, स्वाद ऐसा कि आ जाएगी गांव की याद, ये है खास रेसिपी

सर्दियों में बनाएं तड़के वाली चना की भाजी, स्वाद ऐसा कि आ जाएगी गांव की याद, ये है खास रेसिपी


X

सर्दियों में बनाएं तड़के वाली चना की भाजी, स्वाद ऐसा कि आ जाएगी गांव की याद

 

arw img

चना की भाजी कैसे बनाएं: चने की भाजी का जायका अलग ही होता है. खेत से ताजा चने की भाजी लेकर इसे उसी समय बनाने से इसका टेस्ट और भी बेहतर हो जाता है. भाजी के स्वाद को हींग, लहसुन और दाल का तड़का और भी ज्यादा लजीज बना देता है. चने की भाजी बनाने के लिए सबसे पहले इसे हसिए से काटना होता है. इसके बाद अब एक एल्यूमिनियम या लोहे की कड़ाही या तबेली को चूल्हे पर रखें. उसमें 2-3 चम्मच तेल डालें और तेल गर्म होने के बाद उसमें हींग और लहसुन की कलियों का तड़का लगाएं. लहसुन को अच्छी तरह से भूनने दें ताकि इसका स्वाद पूरी तरह से घुल जाए. तड़का लगने के बाद कड़ाही में दरी हुई एक चम्मच मूंग, मसूर या अरहर की दाल डालें. इसे 10-15 मिनट तक अच्छे से पकाते रहें. यह दाल चने की भाजी के स्वाद को एक नया आयाम देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

सर्दियों में बनाएं तड़के वाली चना की भाजी, स्वाद ऐसा कि आ जाएगी गांव की याद



Source link