Last Updated:
Sidhi News: सीधी शहर में इन दिनों मेघा मार्केट मीना बाजार लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बना हुआ है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. मीना बाजार में सस्ते गर्म कपड़े, मेरठ की खादी, घरेलू सामान और बीकानेर के प्रसिद्ध जायके एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं.
Sidhi News: सीधी शहर में इन दिनों मीना बाजार लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सर्दी के मौसम के बावजूद यहां रोजाना भारी संख्या में लोग देर रात तक पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं. कलेक्ट्रेट चौराहे के पास लगे इस मीना बाजार में घरेलू जरूरत के सामान से लेकर सर्दियों के लिए ब्रांडेड गर्म कपड़े तक उपलब्ध हैं. खास बात ये कि यहां ₹10 से लेकर ₹1000 तक की रेंज में हर वर्ग के लिए सामान मौजूद है, जिसके चलते मेले में लगातार खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है.
मीना बाजार में खिलौने, कपड़े, शॉल, स्वेटर, जूते-चप्पल, क्रीम सहित रोजमर्रा के उपयोग का लगभग हर सामान मिल रहा है. खासतौर पर सस्ते गर्म कपड़ों की यहां भरमार है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. महिलाओं के लिए घर की सजावट के लिए लकड़ी से बने आकर्षक वुडन आइटम और फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ियां भी इस मेले में उपलब्ध हैं, जो महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मीना बाजार में खास इंतजाम किए गए हैं. यहां राजस्थान के फेमस फूड स्टॉल लगाए गए हैं.
यहां बीकानेर की प्रसिद्ध भुजिया, पापड़, मेथी वाली खास नमकीन, कैंडी और चूरन-चटनी जैसी चीजें मिल रही हैं. इसके अलावा मेरठ की खादी, सांगानेरी प्रिंट की जयपुरी कुर्तियां, फैंसी आइटम और भदोही की कालीन भी लोगों को खूब लुभा रही हैं. मीना बाजार के इंचार्ज ने बताया, गर्म कपड़ों पर 50 प्रतिशत तक की छूट है. कई दुकानों में ₹10 में भी सामान उपलब्ध है. यह बाजार रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है. मेले में उपलब्ध गर्म कपड़े दिल्ली, मुंबई और हिमाचल प्रदेश से लाए गए हैं, जिससे अलग-अलग राज्यों का कलेक्शन एक ही जगह देखने को मिल रहा है.
यहां कपड़े बेहद सस्ते
मैहर जिले से खरीदारी करने पहुंचे विकेश कुमार पटेल ने बताया कि घरेलू उपयोग के कई आइटम यहां ₹10 से शुरू हो जाते हैं. वहीं जो गर्म कपड़े बाजार में ₹800 से ₹900 में मिलते हैं, वही यहां ₹200 से ₹300 में उपलब्ध हैं. मेले में बच्चों के खिलौने, खादी की कुर्तियां, लकड़ी के सजावटी आइटम और कालीन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. मीना बाजार परिसर में सुंदर सेल्फी पॉइंट, चाट चौपाटी और बच्चों के लिए गेम्स जोन भी बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि मेले में प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे यह मेला शहरवासियों के लिए सस्ती और मनोरंजन से भरपूर खरीदारी का बेहतरीन विकल्प बन गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें