होटल द ब्लू स्काई में मैनेजर व स्टाफ से मारपीट करते बदमाश।
ग्वालियर में दो बदमाशों ने एक होटल में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ कर दी। मैनेजर व स्टाफ से बेरहमी से मारपीट की है। घटना शनिवार रात बहोड़ापुर में होटल द ब्लू स्काई की है। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। बदमाशों ने होटल मैनेजर से हफ्ता मा
.
होटल में तोड़फोड़ करते हुए बदमाश।
ऐसे समझिए पूरा मामला बहोड़ापुर तिराहा स्थित होटल द ब्लू स्काई में भिंड मौ निवासी सुधीर पुत्र नरेश रजक बतौर मैनेजर जॉब करते हैं। एक जनवरी से रोज रात को होटल में नए साल की पार्टी चल रही थी। शनिवार रात को जब वह होटल में रात एक बजे काउंटर पर खड़े होकर कर्मचारी निखिल के साथ हिसाब-किताब मिला रहे थे तभी वहां अचानक राहुल यादव व सौरभ यादव आ धमके। इन्होंने रंगदारी दिखाते हुए पांच हजार रुपए की मांग की। जब मैनेजर ने पांच हजार रुपए देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उनकी मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो उन्होंने होटल में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ मचा दी।