भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. क्रिकेट जगत में आज की तारीख में शायद ही उनसे बड़ा कोई क्रिकेटर है. कोहली ने साल 2025 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर कई सारे ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किए. साथ ही इस साल भी उनके पास कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित करने का मौका है. जो कि किसी और खिलाड़ी के लिए सपने जैसा है. बता दें कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौदान पर दिखेंगे. वहीं, कोहली इस साल 18 वनडे मैच खेलेंगे.बता दें कि उनके पास 1 नहीं 5 बड़े रिकॉर्ड स्थापित करने का मौका है.
9000 आईपीएल रन
विराट कोहली इंडियन प्रिमियर लीग के बेताज बादशाह हैं. उन्होंने अपने अभी तक के आईपीएल करियर में खेले 259 पारियों में 39.76 की औसत और 132.97 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाने का कारनामा किया है. इस साल उनके पास 9000 रनों का आंकड़ा छूने का जबरदस्त मौका है. वह ऐसा करते ही आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
150 इंटरनेशनल फिफ्टी
कोहली ने अपने अभी तक के इंटरनेशनल करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 145 पचासे ठोके हैं. 31, वनडे में 76 और T20I में 38 फिफ्टी बनाई हैं. इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय दिग्गज के नाम कुल 145 हाफ-सेंचुरी हैं. ऐसे में उनके पास इस साल 150 फिफ्टी ठोकने का भी मौका है.
वनडे में 15000 रन
मौजूदा दौर में कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर 1 खिलाड़ियों में से एक हैं. कोहली के पास वनडे क्रिकेट में इस साल 15000 रन बनाने का सुनहरा मौका है. कोहली 15000 रनों के आंकड़े से महज 443 रन पीछे हैं. इसके बाद उनसे आगे सचिन का नाम रह जाएगा. सचिन के पास वनडे क्रिकेट में 18426 बनाने का ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर आज भी नंबर 1 पर हैं. उनके बाद इस फेहरिस्त में कुमार संगकारा का नाम है और उसके बाद विराट कोहली का नाम आता है. सचिन ने भारत के लिए 664 मैचों में 34,357 रन बनाए हैं. दूसरी ओर, संगकारा ने श्रीलंका के लिए 594 मैचों में 28,016 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली ने भारत के लिए अबतक 556 मैचों में 27,975 रन बनाए हैं. उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 42 रनों की जरूरत है, जिससे वह श्रीलंका के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को पीछे छोड़ देंगे.
IPL में 300 छक्के
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम पर है. गेल के नाम पर 357 छक्कों का रिकॉर्ड है. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है. उनके नाम 302 छकके जड़ने का रिकॉर्ड है. वहीं, कोहली के नाम 291 छक्के ठोकने का रिकॉर्ड है. इस सीजन वह 300 छक्के ठोक देंगे.
ये भी पढ़ें: कोहली रचेंगे विराट इतिहास… न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ेंगे सहवाग का प्रचंड रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला