Last Updated:
Ujjain News: शुक्र गोचर के कारण सिंह राशि के जातकों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. जो परेशानियां चल रही हैं, अब वो समाप्त हो जाएंगी. सूर्य की कृपा से रोग दोष से मुक्ति मिलेगी.
उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. इसी प्रकार 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. शास्त्रों के अनुसार, शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है. शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन, आराम, रिश्तों की मिठास और जीवन की खुशियों का कारक ग्रह कहा जाता है. जब शुक्र की स्थिति अच्छी हो, तो इंसान के जीवन में सुगमता, खुशहाली और आकर्षण बढ़ता है. इस बार यह गोचर तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि यह गोचर किन तीन राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है.
मकर- इस राशि जातकों के लिए शुक्र गोचर काफी लाभदायक साबित होने वाला है. यह करियर और व्यवसाय से जुड़ी कई खुशखबरी लेकर आ रहा है. आपकी किस्मत साथ देगी और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा. उन्हें समय पर ऑर्डर और मुनाफा दोनों मिलेगा. कामकाज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी. बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी.
कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सोई हुई किस्मत जगाने वाला है. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा यानी आर्थिक तंगी खत्म होगी. परिजनों का सपोर्ट मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा. बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. परिवार में भी सहयोग मिलेगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.