PM मोदी नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन करेंगे: काशी में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रहीं, CM योगी मेजबानी करने पहुंचे – Varanasi News

PM मोदी नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन करेंगे:  काशी में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रहीं, CM योगी मेजबानी करने पहुंचे – Varanasi News


वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में रविवार से वालीबाल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। साल 1984 के बाद पहली बार यूपी में हो रही सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री के विजन से बने डॉ सम्पूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में होगा।

.

दोपहर 12 बजे के बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली से वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ और वालीबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंच गए हैं।

शनिवार को कमिश्नर एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और महापौर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

वाराणसी में आज से होगी 72 वीं नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता। अधिकारियों ने सिगरा स्टेडियम में देखी तैयारी।

नेशनल सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link