T20 WC के लिए बांग्लादेश का भारत आने से इनकार, मुस्तफिजुर मामले में लिया फैसला

T20 WC के लिए बांग्लादेश का भारत आने से इनकार, मुस्तफिजुर मामले में लिया फैसला


Last Updated:

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया. इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने के लिए दी गई NOC को भी तुरंत रद्द करने का फैसला किया है.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आएगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है. BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को पत्र लिखकर कहा है कि टी20 वर्ल्ड के भारत में होने वाले उनके मैच श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं. इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने के लिए दी गई NOC को भी तुरंत रद्द कर दिया है. यह फैसला BCB अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया. गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद मुस्तफिजुर रहमान को BCCI के आदेश के बाद केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया था.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को 17 बोर्ड डायरेक्टर्स की मीटिंग के बाद इस बात की पुष्टि की और बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को पत्र लिखा है. BCB डायरेक्टर खालिद मसूद पायलट ने कहा, ‘हमने ICC को एक लेटर भेजा है, जिसमें रिक्वेस्ट की है कि हमारे मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिया जाएं. अगर वे हमारे एक खिलाड़ी को सिक्योरिटी नहीं दे सकते, तो वे हमारी पूरी टीम की सिक्योरिटी कैसे पक्का करेंगे? इसीलिए हम वहां खेलने नहीं जाएंगे.’ बांग्लादेश को भारत में चार मैच खेलने थे. तीन कोलकाता में और एक मुंबई में.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया है. नजरुल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा, ‘बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा. यह फैसला आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया है. हम भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कट्टर सांप्रदायिक नीतियों के संदर्भ में लिए गए इस फैसले का स्वागत करते हैं.’

मुस्तफिजुर से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शाहरुख खान की IPL फ्रेंचाइजी KKR ने बांग्लादेश के लेफ्ट-आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. KKR ने पिछले महीने अबू धाबी में हुए ऑक्शन में रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. यह सब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के चलते हुए, क्योंकि मुस्तफिजुर रहमान को टीम में रखने और आईपीएल 2026 में शामिल करने की आलोचना हो रही थी. भारत में कई संगठनों ने मुस्तफिजुर को बाहर करने की मांग की थी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

T20 WC के लिए बांग्लादेश का भारत आने से इनकार, मुस्तफिजुर मामले में लिया फैसला



Source link