Bangladesh squad for the men T20 World Cup 2026: 7 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है. 4 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड जारी किया, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिला है. टीम को लिटन दास लीड करेंगे, जो एक बांग्लादेशी हिंदू क्रिकेटर हैं, उनका जन्म एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था. इस खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत के दम पर नेशनल टीम का सफर तय किया और अब वो टी20 टीम के कप्तान हैं.
बांग्लादेश के स्क्वाड में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का बढ़िया मिक्सअप है. हाल में आईपीएल 2026 से बाहर किए गए मुस्तफिजुर रहमान को भी जगह मिली है. वो पेस अटैक को लीड करते दिखेंगे. टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की टीम ग्रुप-सी में शामिल है, वो अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी.
(@ESPNcricinfo) January 4, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम.