एमबीबीएस छात्र ने 5वीं मंजिल से कूद कर जान दी: महिला मित्र से मिलकर लौटा था; 3 महीने से कर रही थी इग्नोर – Bhopal News

एमबीबीएस छात्र ने 5वीं मंजिल से कूद कर जान दी:  महिला मित्र से मिलकर लौटा था; 3 महीने से कर रही थी इग्नोर – Bhopal News



भोपाल के कोलार इलाके की 5 प्रीमियम टावर कॉलोनी स्तिथ मल्टी की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर एमबीबीएस छात्र ने जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि 3 महीनों से छात्र को उसकी महिला मित्र इग्नोर कर रही थी। इसी बात से डिप्रेशन में चल रहा था। शनि

.

टीआई संजय सोनी के मुताबिक, 21 वर्षीय सचिन सिंह सागर प्रीमियम टावर फेस-1 के पांचवीं मंजिल में रहता था। वह एलएन मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। उसके साथ फ्लैट में तीन छात्र भी अलग-अलग रूम में रहते हैं। बताया गया है कि कालेज में साथ पढ़ने वाली छात्रा ने तीन महीने से उससे बातचीत बंद कर रखी थी। इसी को लेकर वह परेशान रहता था।

छात्रा ने दोस्तों को कॉल पर बताया- सचिन आत्महत्या करने की बात कर रहा था

शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात वह छात्रा से मिलने गया था। उसने छात्रा को बताया कि वह आत्महत्या कर लेगा। उससे बातचीत करके वह अपने फ्लैट आ गया था। तभी छात्रा ने साथियों को फोन करके बताया कि सचिन बहकी-बहकी बात कर रहा है, उसका ध्यान रखना।

हालांकि सचिन सामान्य तौर पर फ्लैट पर लौटा और रात में सो गया। सुबह उसने इसी फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। टीआई ने बताया कि मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।



Source link