जिसे काली बाई समझा वह टीकमगढ़ की सुनीता निकली।
ग्वालियर में नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में सात दिन पहले मिले महिला के अर्द्ध नग्न शव की शिनाख्त पुलिस ने “AI’ (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के जरिए बने फोटो से की थी। कुछ ठेले वालों ने उसे कालीबाई नाम से पहचाना था पर ठिकाना नहीं बता पाए थे। पुलिस ने
.
संदेही जिस पर हत्या का संदेह, आरोपी की पहचान हुई।
ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के भिंड रोड नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में कटारे फार्म के पास 29 दिसंबर 2025 की शाम एक महिला का आधा नंगा शव मिला था। महिला की हत्या चेहरे पर पत्थर से वार कर की गई थी। जिस कारण महिला का चेहरा काफी बिगड़ा हुआ था। यही कारण था कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।
घटनास्थल को देखकर पहली नजर में ही स्पष्ट हो गया था कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर, महिला के कपड़े, पुरुष के कपड़े बरामद किए थे। हालात देखकर पहले कयास लगाया था कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की बात सामने नहीं आ सकी है, लेकिन पुलिस को डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है। एआई तकनीक से फोटो बनाकर की थी पहचान महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने हाईटेक तरीका अपनाया। पुलिस ने एआई तकनीक से महिला का एक फोटो बनवाया था। फोटो हाथ में आई तो पुलिस ने ऐसे क्षेत्रों में पहुंचना शुुरु किया जहां मजदूर वर्ग रहता है।
पुलिस की यह कोशिश मेला ग्राउंड के पीछे जाकर पूरी हुई। वहां रहने वाले मजदूर वर्ग व चाय-अंडा का ठेला लगाने वालों ने पुलिस को बताया कि महिला का नाम काली बाई है। साथ ही यह भी बताया कि यह अक्सर पिंटो पार्क से गोला का मंदिर इलाके में देखी गई है। उनके ठेला से भी अक्सर चाय व अंडा लेती रही है। टीकमगढ़ की सुनीता पाल निकली मृतका पहले ठेले वालों ने उसकी पहचान काली बाई के रूप में की, लेकिन उसका ठिकाना नहीं बता पाए थे। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतक महिला टीकमगढ़ की सुनीता पाल है। उसने महाराजपुरा में पप्पू पाल से भी शादी की थी लेकिन दो साल पहले उसका भी साथ छोड़ दिया। कुछ दिन उत्तर प्रदेश के लखन उर्फ कैस खान के साथ रही फिर वापस ग्वालियर आ गई थी। नशे की आदी थी, टीकमगढ़ में गुमशुदगी दर्ज मृतका की पहचान के बाद पुलिस ने उसकी कुंडली खंगाली तो पता चला कि वह नशे की आदी थी। अब तक 6-7 शादियां कर चुकी। टीकमगढ़ में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने उसको काफी तलाशा, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिली थी। उसकी बार-बार शादी करना और तोड़ने की आदत के चलते पुलिस ने उसे तलाशना बंद कर दिया था। CCTV में दिखे संदेही की पहचान हुई पुलिस को घटनास्थल के पास का एक नया CCTV फुटेज मिला है, जिसमें एक संदेही युवक नजर आया है। यह दो से तीन बार दिखा है। यह स्लेटी कलर की जींस, ट्रैक शूट के ऊपर जैसी जैकेट पहने हुए हैं और गले में लाल साफी डाले हुए हैं। पुलिस ने जब यह फुटेज मुखबिरों में दौड़ाया तो संदेही की पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो गई है। घटनास्थल के आसपास एक संदेही का CCTV फुटेज मिला है। इस संदेही के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़िए…
AI तकनीक से बनाया फोटो, पांच दिन बाद शिनाख्त
ग्वालियर में नारायण विहार कालोनी की झाड़ियों में पांच दिन पहले मिले महिला के अर्द्धनग्न शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए एक फोटो महिला का बनवाया था। जब उसे मार्केट में सर्कुलेट किया तो कुछ गुमटी व अंडे के ठेले वालों ने फोटो में दिख रही महिला की शिनाख्त कल्लो उर्फ कालीबाई के रूप में की है। पढ़ें पूरी खबर…