बैतूल जिले में लगातार पड़ रही शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसके तहत, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक
.
जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ को नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा। वहीं, जिन विद्यालयों में परीक्षाएं या अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्ववत संचालित होंगी और उन पर अवकाश का कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसी के साथ, जिले की आंगनवाड़ियों में भी शीतलहर की स्थिति को देखते हुए कल अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।