मंडला जिले के सुरंगदेवरी गांव में स्थित सिद्धेश्वर धाम में सोमवार को तीन परिवारों के 15 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर दोबारा सनातन धर्म अपना लिया। यह ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आचार्य ललित मिश्रा की मौजूदगी में हवन-पूजन और पूरे रीति-रिवाज के साथ पूरा हुआ।
.
यह कार्यक्रम आचार्य ललित मिश्रा के आयोजित गणेश पुराण के आखिरी दिन हुआ। आचार्य पिछले तीन सालों से इस इलाके में धार्मिक आयोजन कर रहे हैं और अब तक कई परिवारों की घर वापसी करा चुके हैं।
खुद की मर्जी से लौटे मूल धर्म में
घर वापसी करने वाले परिवारों ने बताया कि कुछ साल पहले वे अलग-अलग कारणों से ईसाई धर्म में चले गए थे। अब उन्होंने अपनी मर्जी से दोबारा अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया है।
आचार्य ललित मिश्रा ने गले लगाकर लोगों की घर वापसी कराई।
संस्कृति से जोड़ना है मकसद
इस मौके पर आचार्य ललित मिश्रा ने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उनका मकसद सिर्फ उन लोगों को अपनी पुरानी संस्कृति और परंपराओं से दोबारा जोड़ना है, जो अपने रास्ते से भटक गए थे। इस कार्यक्रम के दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे।

लोगों ने हवन-पूजन के बाद आरती की गई।