वैभव की कप्तानी में भारत ने सीरीज की नाम, अफ्रीका को दूसरे वनडे में भी धोया

वैभव की कप्तानी में भारत ने सीरीज की नाम, अफ्रीका को दूसरे वनडे में भी धोया


Last Updated:

IND U19 vs SA U19 2nd youth ODI Highlights: कप्तानी करते हुए अपनी पहली ही सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने भारत की अंडर-19 टीम को जीत दिलाई है. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कप्तानी के बाद तूफानी बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई. इससे भारत ने तीन मुकाबलों की इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली.

भारत की अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की नाम.

नई दिल्ली. भारत की अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरे यूथ वनडे मैच में भी धूल चटा दी है. बेनोनी के विलोमूरे पार्क में गेंदबाजों के कमाल के बाद वैभव सूर्यवंशी की 68 रन की तूफानी पारी ने भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. पहला मुकाबला भारत ने 25 रन से जीता था. बता दें कि आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में पहली बार वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 टीम की कमान मिली और उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज कमाल दिखाते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

वैभव की कप्तानी में भारत ने सीरीज की नाम, अफ्रीका को दूसरे वनडे में भी धोया



Source link