सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी वैभव सूर्यवंशी की सेना, देखें लाइव अपडेट

सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी वैभव सूर्यवंशी की सेना, देखें लाइव अपडेट


Last Updated:

SA U19 vs IND U19 Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विलोमूर पार्क बेनोनी में खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में वैभव…और पढ़ें

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा यूथ वनडे मैच लाइव

South Africa U19 vs India U19 2nd Youth ODI Live Update: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन अंड-19 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मैच में दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में अब दूसरे मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम की नजर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने की होगी. हालांकि, दूसरे मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अपना दम दिखाना होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

साउथ अफ्रीका- अदनान लगाडियन, जोरीच वान शल्कविक, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन राउल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फलामोहलाका (विकेटकीर), जे जे बैसन, बायंदा माजोला, एनटांडो सोनी.

इंडिया- एरोन वर्गीस, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, हेनिल पटेल.

homecricket

सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी वैभव सूर्यवंशी की सेना, देखें लाइव अपडेट



Source link