हरदा में मंगलवार 9 घंटे तक बिजली कटौती: 15 फीडरों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – Harda News

हरदा में मंगलवार 9 घंटे तक बिजली कटौती:  15 फीडरों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – Harda News



हरदा में मंगलवार, 6 जनवरी को विद्युत संधारण कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर आवश्यक रखरखाव के लिए प्लान शटडाउन की घोषणा की है। इसके चलते कुछ इलाकों में 4 घंटे और कुछ क्षेत्र

.

विद्युत कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि हरदा संभाग के अंतर्गत 33 केवी छोटी हरदा और 11 केवी लाइनों पर अति आवश्यक संधारण कार्य किया जाना है। इसी कारण यह नियोजित शटडाउन निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 33 केवी छोटी हरदा फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

जो कुल 4 घंटे की कटौती होगी। वहीं, 11 केवी के कई फीडरों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे इन क्षेत्रों में लगातार 9 घंटे का शटडाउन रहेगा। शटडाउन के दौरान 11 केवी फीडरों से जुड़े जामली, कनारदा, पाचतलाई, कुडावा, नहालखेड़ा गोपालपुरा, डुमलाय, नीमगांव, उवा, शक्तिमाता रेलवा, पोखरनी और ऐडाबेडा जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे।

इन कुल 12 फीडरों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की संभावना है। जेई राकेश सिलोरे ने यह भी बताया कि संधारण कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन की अवधि को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।



Source link