Sports Top-5 News Today: T20 वर्ल्ड कप में होगा उलटफेर? शमी बाहर और अय्यर की फिटनेस, एक क्लिक में जानें टॉप-5 खबरें

Sports Top-5 News Today: T20 वर्ल्ड कप में होगा उलटफेर? शमी बाहर और अय्यर की फिटनेस, एक क्लिक में जानें टॉप-5 खबरें


Sports Top News Today: खेल जगत में इन दिनों सभी का फोकस भारतीय क्रिकेट पर है क्योंकि भारत-बांग्लादेश राजनीति का असर आईपीएल 2026 के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप तक पहुंच गया है. इसके अलावा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से टीम इंडिया के ऐलान पर मोहम्मद शमी का ड्रॉप होना बड़ा मुद्दा बना हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर सस्पेंस है. भारतीय क्रिकेट के इन बड़े मुद्दों के चलते  आईए हम आपको 5 जनवरी की टॉप-5 खबरों के बारे में बताते हैं. 

1. मुस्तफिजुर विवाद चरम पर

BCCI के निर्देश के बाद KKR ने 9.20 करोड़ वाले मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज किया. जिसके बाद बांग्लादेश की गीदड़भभकी देखने को मिल रही है. बांग्लादेश ने T20 WC से भारत न आने की धमकी दी और आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट कराने की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source


2. T20 World Cup 2026 में होगा बड़ा उलटफेर?

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. आईसीसी से सिक्योरिटी के चलते भारत दौरा न करने की मांग भी की है. अब देखना होगा कि आईसीसी इसपर क्या फैसला लेता है और क्या टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में उलटफेर देखने को मिलेगा या नहीं.

3. मोहम्मद शमी पर बखेड़ा

टीम इंडिया के घातक पेसर मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ड्रॉप हुए और बखेड़ा खड़ा हो गया. घरेलू क्रिकेट में शमी लगातार शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. कई क्रिकेट पंडितों ने भी ऐलान के एक दिन बाद शमी के मुद्दे पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है.

4. श्रेयस अय्यर की फिटनेस टेस्ट

न्यूजीलैंड के लिए लगभग फिट होने के बाद सेलेक्ट किए गए श्रेयस अय्यर का फाइनल फिटनेस सेशन 5 जनवरी को होना है. जिससे साफ होगा कि वह इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं. बीसीसीआई ने ऐलान के समय ही उनकी मौजूदगी का जिम्मा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रिजल्ट पर डाल दिया था.

5. एशेज टेस्ट पर नजर

ऑस्ट्रेलिया की अजेय बढ़त के बाद एशेज का मजा फीका है. 5वें टेस्ट में बारिश विलेन बनी. पहले दिन इंग्लैंड ने 211/3 बनाए, हैरी ब्रूक 78*, जो रूट 72* से शानदार बैटिंग देखने को मिली है, लेकिन बारिश के चलते जल्दी स्टंप्स हो गया. अब दूसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों पर नजर रहेगी.



Source link