अब पेड़ पर नहीं फटेगा फल, चमकता दिखेगा हर एक टमाटर, एक्सपर्ट ने बताया कैसे रुकेगी फ्रूट क्रैकिंग

अब पेड़ पर नहीं फटेगा फल, चमकता दिखेगा हर एक टमाटर, एक्सपर्ट ने बताया कैसे रुकेगी फ्रूट क्रैकिंग


Last Updated:

Tomato Cultivation Tips: फ्रूट क्रैकिंग में टमाटर पकने के साथ फटने लगते हैं. इससे न सिर्फ फसल जल्दी खराब होती है बल्कि उसकी कीमत में भी गिरावट आती है. ऐसे में किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है. जानें इसका उपाय

Agri Tips: ठंड में ज्यादातर लोग टमाटर की खेती करते हैं. उत्पादन तो अच्छा खासा होता है, लेकिन कुछ समस्याएं भी होती हैं. इससे उपज का सही दाम नहीं मिल पाता है. ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. एक ऐसी ही समस्या है फ्रूट क्रैकिंग की है, जिससे किसान अक्सर परेशान रहते हैं. फ्रूट क्रैकिंग यानी फल फट जाते हैं. इसके पीछे कई कारण हैं. लोकल 18 ने बालाघाट के उद्यानिकी विभाग के अधिकारी से बातचीत की और समझने की कोशिश की कि ये समस्या कैसे बनती है और इसका निदान क्या है?

फ्रूट क्रैकिंग के नुकसान
टमाटर में फ्रूट क्रैकिंग आम समस्या है. इसमें पोषक तत्वों की कमी या फिर नमी में बदलाव होने से ये समस्या बनती है. दरअसल, फ्रूट क्रैकिंग में टमाटर पकने के साथ फटने लगते हैं. इससे न सिर्फ फसल जल्दी खराब होती है, बल्कि उसकी कीमत में भी गिरावट आती है. ऐसे में किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है. इसके क्या कारण हैं और इससे कैसे निपटा जा सकता है, जानिए…

क्यों फटते हैं टमाटर?
विकासखंड बालाघाट की वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी रानी अमूले ने बताया, यह आमतौर पर बोरान की कमी के कारण होता है. इसके अलावा, फसल के सूख जाने के बाद से अचानक सिंचाई करते हैं, तो फल तेजी से बढ़ने से छिलका फट जाता है. तापमान में अचानक गिरावट आती है, तब इस तरह की समस्या दिखने लगती है. ये खासतौर से टमाटर की संवेदनशील किस्में जैसे बीफस्टीक में देखने को मिलती है.

दिखते हैं ये लक्षण
शुरुआत में फसल में पत्ते मुड़ने लगते हैं. वहीं, पत्तियों पर कुछ स्पॉट भी दिखने लगते हैं. इसके बाद फिर फल फटने लगते हैं. वैसे तो शुरुआत में ही लक्षण समझ आए तब ही उसका उपचार कर सकते हैं. ऐसा करने से आने वाले समय में जिन फलों की तुड़ाई होगी, वह ठीक रहते हैं. किसान को पहले से ही सावधानी रखनी चाहिए, ताकि कोई रोग फसल को न लग सके. अगर फसल में फल फटने की शिकायत है, तो आप कृषि विशेषज्ञ की सलाह पर बोरेक्स जैसे पोषक तत्वों का छिड़काव कर सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

पेड़ पर नहीं फटेगा फल, चमकता दिखेगा हर टमाटर, जानें कैसे रुकेगी फ्रूट क्रैकिंग



Source link