कोहली नहीं, पोंटिंग भी नहीं, टेस्ट में बतौर कप्तान कौन है शतकों का असली किंग कौन? देखें पूरी लिस्ट

कोहली नहीं, पोंटिंग भी नहीं, टेस्ट में बतौर कप्तान कौन है शतकों का असली किंग कौन? देखें पूरी लिस्ट


टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ी हुए हैं. ये क्रिकेट जगत का एक ऐसा फॉर्मेट में जिसमें बल्लेबाज अपने बेहतर खेल के दम पर अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट ने क्रिकेट जगत को डॉन ब्रैडमैन, मुथ्थैया मुरलीधरन, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ियों से नवाजा है. साथ ही इस फॉर्मेट में कई महान कप्तान भी हुए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को नंबर 1 बनाया है. बहरहाल, आज हम बात कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 3 ऐसे कप्तानों के बारे में, जिन्होंने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा किया है.

ग्रीम स्मिथ 
बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम पर है. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 109 टेस्ट मैचों की 193 पारियों में कप्तानी करते हुए 25 रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ने का कारनामा किया है. उनके आसपास भी इस मामले में कोई नहीं है.

विराट कोहली
वहीं, नंबर 2 पर पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम शुमार है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान 68 मैचोंं में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की. इस दौरान कोहली ने 113 पारियों में 20 शतक ठोकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. बता दें कि कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


रिकी पोंटिंग 
इस फेहरिस्त में नंबर 3 पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम है. पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान 77 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 140 पारियो में 19 शतक जड़ने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वह अभी नंबर 1 कंगारू खिलाड़ी हैं, लेकिन बहुत जल्द उन्हीं के साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ उनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

ये भी पढ़ें : विजय हजारे में देवदत्त की धूम…, महज 6 पारी में ठोक दिए 600 से ज्यादा रन, टीम इंडिया से बुलावे का इंतजार

 

 

 



Source link