दबंग दुल्हन! ‘गुंडों’ संग ससुराल पहुंची, सास-ससुर से मारपीट, घसीटते हुए ले गई दहेज वाली बाइक, वीडियो वायरल

दबंग दुल्हन! ‘गुंडों’ संग ससुराल पहुंची, सास-ससुर से मारपीट, घसीटते हुए ले गई दहेज वाली बाइक, वीडियो वायरल


Last Updated:

Chhatarpur News: छतरपुर में दबंग दुल्हन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आरोप है कि बहू ने पिता और गुंडों संग अपने ससुराल पर हमला बोल दिया. सास-ससुर को पीटा, दहेज की बाइक घसीटकर ले गई. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है.

छतरपुर में दबंग दुल्हन.

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक दुल्हन अपने पिता और कथित गुंडों के साथ ससुराल पहुंची और सास-ससुर के साथ मारपीट कर दहेज में दी गई मोटरसाइकिल उठा लाई. चाभी नहीं मिली तो बाइक को दूसरी बाइक पर बांधकर घसीटते हुए ले गई. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा का विवाह 4 मार्च 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ रोशनी कुशवाहा से हुआ था. विवाह रोशनी के मायके जनकपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ था. इसमें दहेज के रूप में मोटरसाइकिल भी दी गई थी. लेकिन, यह वैवाहिक रिश्ता मात्र 10 माह ही चल सका.

बताया गया कि 27 दिसंबर 2024 को रोशनी कुशवाहा का अपने पति, सास-ससुर से विवाद हो गया था. पति लक्ष्मण कुशवाहा का आरोप है कि इसके बाद रोशनी ने अपने पिता किशनलाल कुशवाहा को बुला लिया. ससुर किशनलाल उसके घर आया और कट्टे की नोंक पर बेटी को लेकर चला गया.

विवाद के एक साल बाद ले गई बाइक
आगे बताया, इसके करीब एक साल बाद 2 जनवरी 2026 को रोशनी कुशवाहा अपने पिता लक्ष्मण कुशवाहा और कुछ लोगों के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ससुराल पहुंची. यहां सास-ससुर के साथ जमकर मारपीट की गई और दहेज में दी गई मोटरसाइकिल को बिना चाबी दूसरी बाइक से बांधकर घसीटते हुए ले जाया गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैं पत्नी के साथ रहना चाहता हूं, पर…
पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा का कहना है कि उसने घटना की शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आवेदन दिया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल जांच का आश्वासन देकर आवेदन रख लिया है. पति का आरोप है कि उसे अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है. पीड़ित पति का यह भी कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है और पत्नी भी उसके साथ रहना चाहती है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उनके सुखमय दांपत्य जीवन में लगातार कलह और हस्तक्षेप कर रहे हैं.

सास ने भी लगाए आरोप…
वहीं, सास जानकी कुशवाहा का आरोप है कि बहू के पिता ने उनका हाथ पकड़कर घसीटा, जिसने उनके हाथ में चोट लगी. खून निकल आया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है. वहीं वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

दबंग दुल्हन! ‘गुंडों’ संग ससुराल पहुंची, सास-ससुर से मारपीट, उठा ले गई बाइक



Source link