धार के स्कूलों में कल 8वीं क्लास तक की छुट्टी: 8 जनवरी से सुबह 10 बजे के बाद ही लगेंगी कक्षाएं – Dhar News

धार के स्कूलों में कल 8वीं क्लास तक की छुट्टी:  8 जनवरी से सुबह 10 बजे के बाद ही लगेंगी कक्षाएं – Dhar News



धार जिले में मंगलवार को शीत लहर के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

.

तापमान में लगातार गिरावट और शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, धार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त, 8 जनवरी 2026 से जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



Source link