धुरंधर बल्लेबाज की धमाकेदार बल्लेबाजी, अय्यर ने 154.72 के SR से बनाए 82 रन

धुरंधर बल्लेबाज की धमाकेदार बल्लेबाजी, अय्यर ने 154.72 के SR से बनाए 82 रन


Last Updated:

shreyas iyer strong comeback श्रेयस अय्यर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपनी जोरदार वापसी का ऐलान कर दिया है. जब मुंबई की टीम ने यशस्वी जायसवाल और सरफराज़ खान को शुरुआती ओवरों में ही गंवा दिया, तब अय्यर क्रीज़ पर आए और इसके बाद पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया.

श्रेयस अय्यर ने कमबैक मैच में खेली 82 रनों की धमाकेदार पारी

नई दिल्ली. लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अपने खेल से साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं. पीठ की गंभीर चोट और सर्जरी के कारण अय्यर को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से काफी समय तक दूर रहना पड़ा, लेकिन कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत मानसिकता के दम पर उन्होंने जोरदार वापसी की.

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाज़ी में वही आत्मविश्वास, टाइमिंग और आक्रामकता नजर आई, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. खासकर मध्यक्रम में उनकी स्थिरता और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ने टीम को मजबूती दी. चोट के बाद वापसी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन श्रेयस अय्यर ने इसे एक नई शुरुआत में बदला. उनकी यह शानदार वापसी न केवल उनके आत्मविश्वास को दर्शाती है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है.

श्रेयस की शानदार पारी के साथ वापसी 

श्रेयस अय्यर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपनी जोरदार वापसी का ऐलान कर दिया है. जब मुंबई की टीम ने यशस्वी जायसवाल और सरफराज़ खान को शुरुआती ओवरों में ही गंवा दिया, तब अय्यर क्रीज़ पर आए और इसके बाद पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने महज़ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हाँ, शुरुआत में उन्हें एक जीवनदान ज़रूर मिला, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अब तक 7 चौके और 3 छक्के जड़ दिए. हालांकि, श्रेयस अय्यर अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर सके. वह कुशल पाल की गेंद पर मिड-विकेट पर अमनप्रीत को कैच थमा बैठे. अय्यर ने सिर्फ 53 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए.

अय्यर की पारी में खास क्या था ?

विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 82 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली. अय्यर ने क्रीज़ पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए. उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ स्ट्राइक रोटेट की और ज़रूरत पड़ने पर बड़े शॉट खेलने से भी नहीं हिचकेउनकी 82 रनों की पारी ने टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस पारी के दौरान अय्यर का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ उनकी सहजता और स्पिनरों पर नियंत्रण ने दिखाया कि वह पूरी तरह फिट होकर लय में लौट चुके हैं. भले ही वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी भारतीय टीम मैनेजमेंट को जरूर राहत पहुंचाएगी.

homecricket

धुरंधर बल्लेबाज की धमाकेदार बल्लेबाजी, अय्यर ने 154.72 के SR से बनाए 82 रन



Source link