पति जेल गया तो दोस्त ने किया पत्नी से दुष्कर्म: सागर में काम के बहाने ले जाकर 3 दिन बंधक रखा; 3 आरोपी गिरफ्तार – Sagar News

पति जेल गया तो दोस्त ने किया पत्नी से दुष्कर्म:  सागर में काम के बहाने ले जाकर 3 दिन बंधक रखा; 3 आरोपी गिरफ्तार – Sagar News



पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी।

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है, जो उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आ

.

पुलिस के अनुसार, मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका पति बीते दिनों किसी मामले में जेल गया था। इसी दौरान पति का दोस्त देवा विश्वकर्मा (26), जिसका घर पर पहले से आना-जाना था, किसी काम का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया।

दोस्तों के कमरे पर 3 दिन रखा, मौका पाकर भागी

आरोप है कि देवा विश्वकर्मा उसे अपने दोस्त प्रकाश और रवि अहिरवार के कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे करीब तीन दिनों तक उसी कमरे में रखे रहे। मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली।

पति के छूटने पर थाने पहुंची

पति के जेल से बाहर आने पर महिला ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी देवा विश्वकर्मा सहित उसके सहयोगी प्रकाश और रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

टीआई बोले- कोर्ट ने जेल भेजा

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया, “दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी और दो सहआरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसके बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।”



Source link