भोपाल में बेकाबू कार पेड़ से टकराई: भीड़ ने चालक को पीटा, पुलिस को सौंपा, दो-तीन वाहनों को टक्कर मारने के आरोप – Bhopal News

भोपाल में बेकाबू कार पेड़ से टकराई:  भीड़ ने चालक को पीटा, पुलिस को सौंपा, दो-तीन वाहनों को टक्कर मारने के आरोप – Bhopal News



भोपाल के टीटी नगर इलाके में नानके पेट्रोलपंप के पास मंगलवार की दोपहर 3:45 बजे बेकाबू कार एक पेड़ से टकराने के बाद रुकी। हादसे में चालक को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोप है कि चालक नशे में धुत्त होकर वाहन चल

.

कार द्वारा पेड़ में टकराने से पहले उसने दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी है। हालांकि किसी के भी गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस नगर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

एसआई राघवेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक एमपी 04 जेडए 2299 कार है। जिसका चालक हरीश मालवीय है। नशे की हालत में हरीश ने कार को चलाते हुए नानके पेट्रोलपंप से जवाहर चौक की ओर जाते समय करीब दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी है।

जिसमें 6-7 लोग घायल हुए हैं। अत्यधिक नशे में होने के कारण आरोपी चालक स्वयं के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं हो सका है। आरोपी को हिरासत में ले रखा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



Source link