सचिन और द्रविड़ का अजेय रिकॉर्ड ध्वस्त, टेस्ट में स्मिथ ने रच दिया इतिहास, 1 शतक ने बदल दिया रिकॉर्ड बुक

सचिन और द्रविड़ का अजेय रिकॉर्ड ध्वस्त, टेस्ट में स्मिथ ने रच दिया इतिहास, 1 शतक ने बदल दिया रिकॉर्ड बुक


Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. पहले ट्रैविस हेड का जोरदार शतक फिर बची कसर स्टीव स्मिथ ने पूरी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 129 रन बना दिए हैं. स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक ठोका है. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट और एशेज के इतिहास में कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिलाने का काम किया . स्मिथ का बल्ला पूरी ही सीरीज के दौरान पूरी तरह से खामोश रहा, लेकिन जब बोला तो कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए.

 सचिन का महारिकॉर्ड टूटा

स्टीव स्मिथ ने अपनी आज की शतकीय पारी की बदौलत अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ने का कारनामा किया. स्मिथ के बल्ले से निकला ये सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांचवां शतक था. गौरतलब है कि स्मिथ ने अपने इस शतक की बदौलत सबसे तेज 37 शतक जड़ने के मामले में सचिन रमेश तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. स्मिथ ने यहां तक पहुंचने के लिए 219 पारी का सहारा लिया. जबकि, सचिन ने 220 पारियों मे ये रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, नंबर 1 पर रिकी पोंटिंग 212 पारियों के साथ हैं. वहीं, तीसरे पायदान पर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा 218 पारियों के साथ काबिज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा
स्मिथ ने अपने शतकीय पारी के दम पर भारत के महान खिलाड़ी टेस्ट कि दीवार कहे जाने राहुल द्रविड़ के महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि स्मिथ ने अपने करियर का 37वां शतक लगाया है.वहीं, द्रविड़ ने ओवरऑल अपने करियर में ओवरऑल 36 शतक ठोके थे, लेकिन स्मिथ अब उनसे इस मामले में आगे निकल गए हैं. वहीं, आगे भी वह कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ेंगे.

बतौर टेस्ट कप्तान 18वीं सेंचुरी
ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित कप्तान पैट्रिक कमिंस के बाहर होने के कारण कप्तानी का जिम्मा स्टीव स्मिथ के ऊपर था. उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगाया और साथ ही बतौर टेस्ट कप्तान 18 वां शतक जड़ दिया है. बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ का नाम है. उनके नाम पर 25 टेस्ट शतक है वहीं, नंबर 2 पर विराट कोहली 20 शतक हैं, वहीं नंबर 3 पर रिकी पोंटिंग का नाम है, जिनके नाम 19 शतक है. ऐसे में स्मिथ के पास पोंटिंग का बराबरी करने का जबरदस्त मौका है.

ये भी पढ़ें: 37 शतक 3661 रन… सिडनी में स्मिथ का कोहराम, शतक ठोक तोड़ दिया द्रविड़ का प्रचंड रिकॉर्ड

 

 

 



Source link